मौसम विभाग : इन जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश के आसार, छ... - CG Sandesh

मौसम विभाग : इन जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश के आसार, छत्तीसगढ़ में छाएंगे बादल

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि गुरुवार से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा और हल्की वर्षा होने से अधिकतम व न्यूनतम तापमानों में भी गिरावट का दौर शुरू होगा। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक पश्च्मिी विक्षोभ मध्य और ऊपरी वातावरण चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पूर्वी ईरान के ऊपर है।

रायपुर का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस

रायपुर का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एडब्ल्यूएस रायगढ़ में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें