"फॉरगिव मी योगी जी" लिखकर बाइक चोर ने थाने में किया खुद सरें... - CG Sandesh

"फॉरगिव मी योगी जी" लिखकर बाइक चोर ने थाने में किया खुद सरेंडर, जानें पूरा मामला

उत्तर प्रदेश ! मोटरसाइकिल चोरों के एक गिरोह के सदस्य ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाने में हाथ में तख्ती लेकर आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी की पहचान अंकुर के रूप में हुई है। तख्ती पर लिखा था, मुझे माफ कर दो, योगी जी, मुझसे गलती हो गई। स्टेशन हाउस ऑफिसर रजत त्यागी ने कहा, आरोपी बुधवार को ग्राम प्रधान और अपने परिवार के सदस्यों के साथ एनकाउंटर के डर से थाने पहुंचा। उसने माफी भी मांगी और संकल्प लिया कि वह फिर कभी कोई अपराध नहीं करेगा।


उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वह हत्या के प्रयास (आईपीसी की धारा 307) और लूट (आईपीसी की धारा 390) समेत कई मामलों में वांछित है। यह आत्मसमर्पण पुलिस और उसके गिरोह के बीच मुठभेड़ के एक दिन बाद हुआ है। पुलिस उपाधीक्षक (खतौली) रविशंकर मिश्रा ने कहा, मंगलवार को कुख्यात गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था और एक भागने में सफल रहा था। हमने आरोपियों से तीन बाइक और अवैध हथियार बरामद किए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सत्ता में आने के बाद से उत्तर प्रदेश में 9 हजार से अधिक मुठभेड़ हुई, इनमें लगभग 160 संदिग्ध अपराधी मारे गए।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें