भाजपा के पूर्व मंत्री और पत्नी ने किया आत्महत्या का प्रयास, ... - CG Sandesh

भाजपा के पूर्व मंत्री और पत्नी ने किया आत्महत्या का प्रयास, सतीश महाना भी पहुंचे अस्पताल

कानपुर- उत्तर प्रदेश में कानपुर के फजलगंज क्षेत्र में गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व राज्य मंत्री और उनकी पत्नी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। दोनो को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुयी है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि भाजपा नेता गुरविंदर छाबड़ा उर्फ विक्की और उनकी पत्नी ने आज शाम को घरेलू कलह के चलते जहर खा लिया। दोनों की हालत गंभीर होने पर परिजनों ने सर्वोदय नगर के रीजेंसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। जानकारी मिलते ही विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना समेत कई नेता हॉस्पिटल पहुंचे। दोनों का आईसीयू में इलाज चल रहा है।फजलगंज थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पूरे मामले की जानकारी देते हुए फजलगंज थाना प्रभारी आशीष द्विवेदी ने बताया कि रोज गार्डन अपार्टमेंट फजलगंज में रहने वाले भाजपा नेता व पूर्व राज्यमंत्री गुरविंदर सिंह छाबड़ा का किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया था। इसके बाद पत्नी ने आवेश में आकर कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया। पत्नी की हालत बिगड़ते देख भाजपा नेता ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें