महासमुंद : गौठान शेड के नीचे जुआ खेलते तीन गिरफ्तार - CG Sandesh

महासमुंद : गौठान शेड के नीचे जुआ खेलते तीन गिरफ्तार

महासमुंद पुलिस ने गोठान सेड के नीचे जुआ खेल रहे तीन जुआरियों को रेड कार्रवाई कर पकड़ा.

महासमुंद पुलिस को 16 जनवरी को मुखबिर से सुचना मिला की ग्राम बरोण्डा बाजार गौठान सेड के नीचे कुछ लोग रूपये पैसो से हार-जीत का दांव लगाकर 52 पत्ती से काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं.

सूचना पर पुलिस पहुंची और घेराबंदी कर योगेन्द्र कुमार चक्रधारी पिता नारायण चक्रधारी उम्र 32 वर्ष, टोमन लाल साहू पिता जगत राम साहू उम्र 40 वर्ष, चेतक गायकवाड़ पिता सुखे लाल गायकवाड़ उम्र 45 वर्ष निवासी बरोण्डा बाजार को जुआ खेलते पकड़ा. जुआड़ियो के संयुक्त कब्जे से फड़ एवं पास से नगदी रकम 3400 रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त कर आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें