पिरदा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई
शासकीय बालक पूर्व माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक विद्यालय पिरदा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई । श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वरिष्ठ शिक्षक लोरीश कुमार ने कहा है कि शिक्षा के क्षेत्र में सर्व शिक्षा अभियान चालू कर ग्रामीण भारत के विकास के लिए रोड मैप तैयार किया । छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता के रूप में उन्हें सदैव स्मरण किया जाएगा ।श्रद्धांजलि सभा में शिक्षक शम्भु शरण कर ने अपने संस्मरण में बताया कि वे सप्रे शाला मैदान में अटल जी को देखने के लिए कैसे भीड़ में घुसे थे।श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए किशोर पटेल,मीतु रोमा राज,गुणसागर पटेल,सीताकांत प्रधान एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।
अन्य सम्बंधित खबरें