महासमुंद : पीडीएस संचालन हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 24 मार्च  - CG Sandesh

महासमुंद : पीडीएस संचालन हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 24 मार्च

महासमुंद : अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ने जानकारी देते हुए बताया है कि अनुविभाग महासमुन्द अंतर्गत शासकीय उचित मुल्य दुकान सोरिद का समर्पण किया गया है, उक्त समर्पित दुकान का युक्तियुक्तकरण किया जाना है। शासकीय उचित मुल्य दुकान सोरिद विकासखंड महासमुन्द का समर्पण किए जाने के फलस्वरूप उक्त समर्पित दुकान के नवीन आबंटन किया जाना है ।

छ.ग. सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के अंतर्गत शासकीय उचित मुल्य दुकान सोरिद के संचालन हेतु इच्छुक समिति निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र समस्त दस्तावेजों के साथ विहित प्रारूप में 24 मार्च 2023 तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) महासमुन्द में कार्यालयीन अवधि में पेश कर सकते है। उक्त शासकीय उचित मुल्य की दुकान की आबंटन की कार्यवाही छ.ग. सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के तहत् की जाएगी।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें