अमरजीत भगत ने किया इशारा, छत्तीसगढ़ में कट सकते हैं 35 प्रतिश... - CG Sandesh

अमरजीत भगत ने किया इशारा, छत्तीसगढ़ में कट सकते हैं 35 प्रतिशत विधायकों की टिकट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले है। जिसे लेकर सभी राजनितिक पार्टियां अपने-अपने तैयारियों में लग गई है। इसी बीच राज्य के खाद्य और संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत का बयान सामने आया है। भगत ने कुछ कांग्रेस के विधायकों को टिकट नहीं मिलने की ओर इशारा किया है। उन्होंने कहा कि इस बार कमजोर प्रदर्शन वाले 35 प्रतिशत विधायकों के टिकट कट सकते हैं। वधायकों के परफॉर्मेंस के अनुसार कुंडली तैयार हो रही है।



मंत्री अमरजीत ने कहा कि विधानसभा बजट सत्र के बाद कांग्रेस चुनावी मोड में दिखेगी। सत्र के बाद टिकट पर अंतिम समीक्षा होगी। पिछले चुनाव के वक्त बारीकी से प्रत्याशियों का चयन किया गया था। कांग्रेस विधायकों के पास समय कम है, कमजोर प्रदर्शन वाले विधायकों की मुश्किलें बढ़ सकती है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें