बड़ा हादसा: लिफ्ट की केबल टूटने से 3 लोगों की मौत, कई घायल - CG Sandesh

बड़ा हादसा: लिफ्ट की केबल टूटने से 3 लोगों की मौत, कई घायल

आंध्र प्रदेश। विजयवाड़ा थर्मल पावर स्टेशन (VTPS) में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक लिफ्ट की तार टूटने से तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त लिफ्ट के अंदर आठ लोग मौजूद थे।


हादसे की सूचना मिलते ही वीटीपीएस स्टाफ और कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। लिफ्ट में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए क्रेन की सहायता भी लेनी पड़ी। वीटीपीएस स्टाफ ने घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें