किसान ने फसल को नुकसान होते देख किया सुसाइड - CG Sandesh

किसान ने फसल को नुकसान होते देख किया सुसाइड

राजस्थान के बूंदी जिले में एक 60 वर्षीय किसान ने सुसाइड कर लिया है । जिले के तलेरा क्षेत्र के बजड़ गांव के पृथ्वीराज बैरवा ने शनिवार को अपनी गेहूं की फसल को नुकसान होते देख कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस ने  घटना की जानकर  दी।

 


पुलिस ने कहा कि उन्हें कोटा के एमबीएस हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां रविवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। पिछले तीन-चार दिनों में कोटा, बूंदी और झालावाड़ जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं, चना और धनिया सहित अन्य फसलों को काफी नुकसान हुआ है।

क्षेत्राधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक अंकित जैन ने बताया है कि शनिवार को बैरवा अपनी गेहूं की फसल का जायजा लेने गए थे और नुकसान को देखने के बाद उन्होंने  जहरीला पदार्थ खा लिया।  पुलिस ने कहा कि पीड़िता का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें