गजेंद्र सिंह शेखावत : चुनावी लाभ के लिए की गई है नए जिलों की... - CG Sandesh

गजेंद्र सिंह शेखावत : चुनावी लाभ के लिए की गई है नए जिलों की घोषणा

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और केंद्र में मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत एक ही जिले जोधपुर से आते है और दोनों ही ऐसा कोई मौका नहीं जाने देते है जब दोनों एक दूसरे पर निशाना ना साधते हो। ऐसे में अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा 19 जिलों की घोषणा के बाद गजेंद्र सिंह शेखावत कैसे चुप रहने वाले थे।

 


अब केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नए जिलों की घोषणा को लेकर सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह घोषणा केवल चुनावी लाभ के लिए है और कुछ भी नहीं है। यह पहली बार होगा, जब अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर जिले घोषित कर दिए गए हो।

इस मामले में केंद्रीय मंत्री ने कुचामन सिटी में मीडिया से बात करते हुए कहा कि केवल चुनावी लाभ के लिए इस तरह से आनन-फानन में तुगलकी फरमान जारी किया गया है। शेखावत ने कहा कि सेवानिवृत आईएएस रामलुभाया के नेतृत्व में जो कमेटी बनाई गई है, उनका काम पूरा नहीं हुआ है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें