मुख्यमंत्री ने की 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान ख़रीदने की बड़ी घ... - CG Sandesh

मुख्यमंत्री ने की 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान ख़रीदने की बड़ी घोषणा

छत्तीसगढ़ में नवरात्रि पर्व पर मुख्यमंत्री ने दिया अन्नदाताओं को उपहार। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के किसानों से किया वादा निभाते हुए 15 की जगह 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान ख़रीदने की बड़ी घोषणा की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि "छत्तीसगढ़ के अन्नदाताओं के सशक्तिकरण के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। इसके लिए हमने निर्णय लिया है कि अब सरकार किसानों से 15 की जगह 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान ख़रीदेगी।"

मुख्यमंत्री के इस फैसले से किसानों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुई है। इसका असर आने वाले विधानसभा चुनाव में भी दिखेगा।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें