सरकंडा में हुए चार करोड़ के फर्जीवाड़ा के ख़िलाफ अनसन में बैठे ... - CG Sandesh

सरकंडा में हुए चार करोड़ के फर्जीवाड़ा के ख़िलाफ अनसन में बैठे लोगों का “आप” ने किया समर्थन कहा भ्रष्टाचारियों को बचा रही प्रशासन.

आज आम आदमी पार्टी बसना के पादाधिकारीयो ने पिथौरा थाना के सामने भ्रष्टाचारियों के गिरफ्तारी की मांग को लेकर बैठे डालेश्वर पटेल के आमरण अनशन का समर्थन करने पहुंची थी.

आपको बता दें कि डालेश्वर पटेल सहकारी सोसायटी समिति सरकंडा में हुए चार करोड़ के फर्जीवाडा के खिलाफ आरोपीयों को गिरप्तार करने की मांग को लेकर आमरण अनशन में बैठे है.

सरकारी सोसायटी सरकंडा में चार करोड़ के फर्जी वाड़ा किया गया है जिसमे आरोपी सीता राम सिन्हा, तत्कालिक अध्यक्ष रामदुलारी सिन्हा, केशियर खिलेस्वर सिन्हा, बैंक प्रबन्धक नोकलाल ठाकुर, पवन कुमार शर्मा और मदन लाल मण्डलोई  को बताया जा रहा है.

जिस पर आम आदमी पार्टी बसना विधानसभा के प्रत्यासी संकल्प दास तथा स्टेट ऑबजर्वर आशिक हुसैन और आप प्रवक्ता गुरुचरण विशाल इस अनशन का समर्थन करने पिथौरा पहुँचे.

जहाँ आप प्रवक्ता गुरुचरण विशाल ने कहा कि डालेश्वर पटेल की मांगे जायज है प्रशासन भ्रष्टाचारियों को बचा रही है आम आदमी पार्टी डालेश्वर के जायज मांगों का समर्थन करती है और आरोपियों को तत्काल गिरप्तार करने की मांग करती है अन्यथा आम आदमी पार्टी बसना डालेश्वर पटेल के साथ-साथ आंदोलन करने को बाध्य होगी जिसकी पूर्ण जवाबदारी प्रशासान की होगी.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें