कवि हृदय प्रधानमंत्री अटल जी को 'श्रृंखला' की श्रद्धांजलि - CG Sandesh

कवि हृदय प्रधानमंत्री अटल जी को 'श्रृंखला' की श्रद्धांजलि

श्रृंखला साहित्य मंच पिथौरा द्वारा कवि हृदय पूर्व प्रधानमंत्री मंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई । स्थानीय रितेश स्टूडियो में श्रद्धांजलि कार्यक्रम में श्रृंखला के समस्त सदस्यों ने अटल बिहारी बाजपेई जी का पुण्य स्मरण किया एवं उनके साहित्यिक अवदान पर अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि विराट व्यक्तित्व के धनी अटल जी एक महान राजनेता होने के साथ साथ श्रेष्ठ कवि थे, उन्होंने राजनीति में साहित्य का अनुकरणीय समावेश किया । वे अपनी कविताओं और विद्वत्ता से सामाजिक - राजनीतिक समरसता के लिए अनुकूल वातावरण का निर्माण करते थे । अटल जी के भीतर के कवि ने राजनीति और समाज में देशभक्ति, सद्भावना, प्रेम, सहभागिता, और सहिष्णुता का आदर्श स्थापित किया । अटल जी की कविताएं चिरस्मरणीय रहेंगी । 

कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर अटल जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई । इस अवसर पर पी. के. सच्चिदानन्दन , प्रवीण 'प्रवाह', अनूप दीक्षित, उमेश दीक्षित, कैलाश बंसल, शिवा महन्ती, एस.के.डी. डडसेना, शंकर गोयल, संतोष गुप्ता, एस.के. नीरज एवं निर्वेश दीक्षित आदि साहित्यकार उपस्थित थे ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें