पटेवा : 63 पौवा देशी प्लेन व अंग्रेजी शराब के साथ दो युवक गि... - CG Sandesh

पटेवा : 63 पौवा देशी प्लेन व अंग्रेजी शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार

पटेवा पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. 23 मार्च को पुलिस ने मुखबिर सूचना पर बरेकेल खुर्द से धनगांव जाने के रास्ता नया पुलिया के पास ग्राम बरेकेल खुर्द में आरोपियान कुंदन जोगी पिता गजराज जोगी उम्र 20 साल निवासी बरेकेल खुर्द, थाना पटेवा जिला महासमुंद और राहुल सिंहा पिता चुडामणी सिंहा उम्र 18 साल निवासी रायतुम थाना पटेवा जिला महासमुंद के कब्जे से अवैध रूप से बिक्री करते पकडे जाने पर आरोपियो के संयुक्त कब्जे से एक सफेद कलर के प्लास्टिक बेारी के अंदर कुल 53 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक शीशी में 180-180 एमएल भरी हुई जुमला 9540एमएल कीमती 4240 एवं 10 पौवा CRAZY ROMEO PREMIUM WHISKYशराब प्रत्येक शीशी में 180-180 एमएल कीमती 1200रूपये जुमला 11,340 एमएल कुल कीमती 5440 रूपये को जप्त किया जाकर आरोपी कुंदन जोगी एवं राहुल सिंहा को गिरफ्तार कर आरोपियो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 51/2023 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया कर आरोपी को ज्यूडिसियल रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया।


उपरोक्त कार्यवाही निरीक्षक गोपाल सिंह ध्रुर्वे थाना प्रभारी पटेवा, मप्रआर उत्तरा दीवान, आरक्षक पन्ना टोन्ड्रे, आशिष जांगडे, टीकम ठाकुर एवं थाना पटेवा पुलिस स्टाफ द्वारा किया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें