सड़कों पर बैठी मविशियों के हादसे का जिम्मेदार कौन
पशु मालिकों की लापरवाही से रोज मवेशियों की जान सड़क पर जा रही है। वे अपने मवेशियों को घर में सुरक्षित बांधने के बजाय रात में सड़क पर छोड़ देते हैं। रात में मवेशी भारी वाहनों की चपेट में आ रहे हैं, जिससे रोजाना सड़क हादसों में उनकी मौत हो रही है।
नेशनल हाइवे 53 में बीते पखवाड़े भर में दर्जनों मवेशियों दुर्घटना हुई है जिसमे सैकड़ो मवेशियो की मौत हो गयी.
वही हाल नगर पिथौरा में भी सभी सड़को में मवेशी बैठे हुए है , मवेशियो के पालक भी बेपरवाहीपूर्वक लावारिस छोड़ दिये है.
नगर पंचायत स्थित कांजी हॉउस बिल्कुल वीरान रहता है कोई भी गौ पालक अपने मवेशी को गौ शाला या कांजी हॉउस नही छोड़ता.
नेशनल हाइवे में बैठी मवेशियो को टोल संचालक द्वारा सड़क से हटवाने का आश्वासन मिला है।
वही इस मामले में नगत पंचायत सीएमओ नरेंद्र बंजारे का कहना है जल्द ही मवेशियो को सड़क से हटाने की मुहिम चलाई जाएगी, अपनी अपनी मवेशियो को बांध कर रखने की मुनादी कराई जाएगी वरना सड़को मवेशियो को कांजी हॉउस लाया जाएगा 50 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से शुल्क लिया जाएगा.