जोगी कांग्रेस प्रदेश महासचिव समेत शहर अध्यक्ष और छात्र संगठन समेत 70 लोगो ने की इस्तीफा देने की पेशकश
जोगी कांग्रेस के
प्रदेश युवा अध्यक्ष के इस्तीफा देने के साथ ही जोगी के करीबी माने जाने वाले
दिग्गज युवा नेता एवम युवा जोगी कांग्रेस (जे) के प्रदेश महासचिव सचिन सन्नी
रोहिल्ला ने भी समर्थकों के साथ इस्तीफे की पेशकश की है.
अचानक आये परिवर्तन के इस राजनीतिक भूचाल में जोगी कांग्रेस पिथौरा के युवाओं में गहरा असर डाला है, युवा नेता सचिन रोहिल्ला युवाओ में काफी लोकप्रिय माने जाते हैं.
बातचीत में सचिन सन्नी रोहिल्ला ने बताया कि विनोद तिवारी के समर्थन में शहर अध्यक्ष और छात्र संगठन समेत 70 लोगो ने इस्तीफा देने की पेशकश की है, सूत्रों की माने तो कांग्रेस नेता द्वारिकाधीश यादव के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष व विनोद तिवारी के समक्ष जल्द ही प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में सैकड़ो लोगो के साथ सचिन रोहिल्ला कॉंग्रेस प्रवेश करने वाले है. इसी बीच कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी सचिन सन्नी रोहिल्ला को बधाई प्रेषित की है.