उपमुख्यमंत्री तेजस्‍वी यादव के घर में गूंजी किलकारियां, पत्न... - CG Sandesh

उपमुख्यमंत्री तेजस्‍वी यादव के घर में गूंजी किलकारियां, पत्नी ने बेटी को दिया जन्म

बिहार। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के घर किलकारियां गुंजी हैं। उनकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया है। यह जानकारी खुद तेजस्वी यादव ने दी है। तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा, “ईश्वर ने आनंदित होकर पुत्री रत्न के रूप में उपहार भेजा है।” इससे पहले उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने ट्वीट किया, “आज किलकारी गूंजी है मेरे घर-आंगन में, खुशियों का ऐसा तोहफा दिया है ईश्वर ने।”


रोहिणी आचार्य के ट्वीट के करीब छह मिनट बाद तेजस्वी यादव का ट्वीट आज सुबह 9.53 पर आया। बता दें कि तेजस्वी यादव की शादी 9 दिसंबर 2021 को हुई थी। तेजस्वी यादव की पत्नी का नाम रशेल गोडिन्हो (Rachel) है। हालांकि, शादी के बाद उनका नाम बदलकर राजश्री रख दिया। नाम बदलने का कारण तेजस्वी यादव ने बताया था कि उनकी पत्नी ने स्वेच्छा से एक वैकल्पिक नाम, राजश्री चुना है, क्योंकि बिहार में लोगों के लिए उच्चारण करना आसान होगा।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें