नल में पानी नहीं आने के कारण मायूस हो रहे वार्ड वासी. - CG Sandesh

नल में पानी नहीं आने के कारण मायूस हो रहे वार्ड वासी.

इन दिनों पिथौरा के वार्ड क्रमांक 09 के कई घरों के नल में पानी नही आ रहा है, वार्ड में शिव सिन्हा के घर के पास लगे बोर भी पिछले तीन चार दिन से खराब है, जिसे अबतक नही बनाया जा सका है.

नगर पंचायत भी अपनी जवाबदारी से इतिश्री कर लिया है. जानकारी होने के बाद भी पानी जैसी बुनियादी सेवा का व्यवस्था नही कर पाना गैरजिम्मेदाराना है, वही स्थानीय पार्षद को भी अपने वार्ड में ध्यान देने की आवश्यकता है.

गौरतलब है कि जब बरसात के मौसम में पानी की समस्या है नल नही आ रहे है तो गर्मी में नगर का क्या हाल होता होगा. बहरहाल वार्ड वासी पानी की समस्या को लेकर मायूस है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें