छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्ह... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा को कल राज्यपाल दिलाएंगे शपथ

रायपुर : राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन कल 29 मार्च 2023 को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय (CG High Court) बिलासपुर के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा (Ramesh Sinha) को शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के दरबार हॉल में शाम 6.30 बजे आयोजित होगा।

 

 


छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने 1990 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक किया है। उन्होंने 8 सितंबर 1990 को एक वकील के रूप में कार्य शुरू किया और इलाहाबाद उच्च न्यायालय में सिविल और आपराधिक मामलों की प्रैक्टिस की। जस्टिस सिन्हा को 21 नवंबर 2011 में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया। 6 अगस्त 2013 को उन्होंने स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। इस समय वे इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ के वरिष्ठ न्यायाधीश हैं।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें