भीषण सड़क हादसा : बाराती बस और ट्रक में भिड़ंत, एक की मौत, 80... - CG Sandesh

भीषण सड़क हादसा : बाराती बस और ट्रक में भिड़ंत, एक की मौत, 80 से ज्यादा घायल

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में बुधवार सुबह सुबह आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बरपाली के पास बाराती बस और ट्रक की भिड़ंत में एक की मौत हो गई। वहीं 80 से अधिक लोग घायल हैं। सभी घायलों को बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गिधौरी, कसडोल समेत निजी अस्पतालों में भर्ती…

 

 

 सभी घायलों को बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गिधौरी, कसडोल समेत निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया ह। इनमें कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही गिधौरी पुलिस मौके पर पहुंची है। बताया जा रहा कि पचरी गांव से बारात कुर्रा रायपुर गए थे, तभी वापसी के दौरान यह हादसा हो गया। गिधौरी पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतक का नाम बसंत कुमार साहू बताया जा रहा।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें