ट्रैक्टर पलटने से दो महिलाओं की मौत, 20 से ज्यादा घायल - CG Sandesh

ट्रैक्टर पलटने से दो महिलाओं की मौत, 20 से ज्यादा घायल

बलौदाबाजार। शादी से लौट रही मेहमानों से भरी ट्रैक्टर पलटने से दो महिलाओं की मौत हो गई है. वहीं 20 से ज्यादा महिलाएं, पुरुष और बच्चे घायल हुए हैं. घटना तुरतुरिया मातागढ़ और ठाकुरदिया के बीच की बताई जा रही है. मेहमान तुरतुरिया मातागढ़ से लौट रहे थे. फिलहाल सभी घायलों को 108 और निजी वाहनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल लाया गया है.




बता दें कि जिले में 24 घंटे के अंदर ये दूसरी बड़ी घटना है. अल सुबह बारातियों से भरी बस और ट्रक में टक्कर हुई थी. जिसमें एक की मौत और 40 लोग घायल हुए थे. इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें