RTH का विरोध जारी, निजी अस्पतालों के डॉक्टरों को झटका, सरका... - CG Sandesh

RTH का विरोध जारी, निजी अस्पतालों के डॉक्टरों को झटका, सरकारी रेजिडेंट चिकित्सक लौटेंगे काम पर

 राजस्थान में सरकार ने राईट टू हेल्थ बिल प्रदेश के लोगों के भले के लिए विधानसभा में पारित कर दिया। लेकिन प्राईवेट अस्पताल वाले इस बिल के विरोध में पिछले 10 दिनों से हड़ताल कर रहे है। इन निजी अस्पतालों के डॉक्टरों के समर्थन में सरकारी रेजिडेंट डॉक्टर भी हड़ताल पर थे लेकिन अब वो काम पर लौट आए है।

वैसे बुधवार को सभी सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों ने प्राइवेट अस्पतालों के डॉक्टरों के समर्थन में काम का बहिष्कार किया था। लेकिन आज से रेजिडेंट काम पर लौट आए है और उनका कहना है की सरकार ने उनकी चार मांगे मान ली है। वहीं रेजिडेंट के काम पर लौट जाने के बाद निजी अस्पतालों के डॉक्टरों को झटका लगा है।

 


हालांकि निजी अस्पतालों के डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन अब जारी है। वहीं सरकार भी साफ कर चुकी है की आरटीएच बिल वापस नहीं होगा। वार्ता के लिए दरवाजे खुले है। डॉक्टरों ने भी साफ कर दिया है की अब जो भी बात होगी वो सीएम के साथ ही होगी।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें