रामनवमी पर आज भगवान श्रीराम की इस तरह से करें पूजा, सफल हों... - CG Sandesh

रामनवमी पर आज भगवान श्रीराम की इस तरह से करें पूजा, सफल होंगे आपके सारे काम

चैत्र नवरात्रि की आज नवमी है और पूरे देश में आज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ रामनवमी का त्योहार मनाया जा रहा है। सनातन शास्त्रों में लिखित है की आज शुक्ल पक्ष की नवमी को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्म हुआ है। इस कारण आज रामनवमी मनाई जाती है। भगवान के जन्म को लेकर अयोध्या में आज विशेष धूम रहती है। ऐसे में जानते है पूजा का शुभ मुहूर्त, और विधि।

 


पूजा का शुभ मुहूर्त
 

हिंदी पंचांगों के अनुसार, रामनवमी के दिन मध्याह्न मुहूर्त दिन में 11 बजकर 11 मिनट से शुरू होकर दोपहर 01 बजकर 40 मिनट तक है। वहीं, अभिजित मुहूर्त 12 बजकर 03 मिनट से शुरू होकर 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। इस दौरान आप भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना कर सकते है।

पूजा विधि

आपकों गंगाजल युक्त पानी से स्नान करना है और आमचन कर नवीन वस्त्र धारण करने है। इसके बाद आप पूजा गृह में चौकी पर भगवान राम,माता जानकी, लक्ष्मण और हनुमान जी की चित्र स्थापित करें। इसके बाद आप भगवान की पूजा फल, फूल, धूप, दीप, दूर्वा, अक्षत, कुमकुम आदि चीजों से करें। भगवान श्रीराम को भोग लगाए और राम चालीसा का पाठ करें।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें