प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री कवासी लखमा ने एक बार फिर मोदी सर... - CG Sandesh

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री कवासी लखमा ने एक बार फिर मोदी सरकार और अडानी पर साधा निशाना

गरियाबंद । मंत्री कवासी लखमा ने एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधा है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री कवासी लखमा ने मोदी और अडानी पर जमकर हमला बोला। छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री ने कहा आखिर ऐसा क्या हुआ कि जो अडानी अरबपतियों की लिस्ट में 8 साल पहले 609वें नंबर पर था वो अचानक पहले नंबर पर कैसे आ गया।

 


लखमा ने आगे कहा पीएम मोदी राहुल की लोकप्रियता से घबरा गए है। हमारे नेता राहुल गांधी को अडानी पर सवाल उठाने के चलते परेशान किया जा रहा है। अडानी अगर छग में उद्योग लगाएंगे तो मैं उनका समर्थन नहीं करूंगा।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें