पिथौरा : 7-8 बार सीना और पेट में चाक़ू से किया हमला, 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
पिथौरा के खेल मैदान के पास रोड़ पर बीती रात करीब 8 बजे राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में जुलुस रैली के दौरान मारपीट हो गयी. एक युवक के सीने व पेट में 7-8 बार चाक़ू से हमला भी किया गया. घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वार्ड नंबर 14 ग्राम लाखागढ निवासी राजेंद्र साहू ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी है.
शिकायत में बताया है कि 30 मार्च को राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में जुलुस रैली निकली थी. रात लगभग 8 बजे राजेंद्र खेल मैदान पिथौरा के पास रोड़ पर डीजे में उत्तम ध्रुव, सुमित शर्मा, जनक डडसेना, अमन साहू एवं कृष्णा नायक के साथ नाच रहा था, उसी समय मनबोध यादव, राहूल निर्मलकर, अभय यादव, विकास यादव, पप्पू पाण्डे, राजा चौधरी, राजिन्दर सिंह, नरेंद्र डोंगरे और रवि यादव आये और मनबोध यादव बोला कि मेरे भांजा को कौन मारपीट किया है. हम लोग नहीं जानते हैं कहने पर वे सभी लोग उत्तम ध्रुव, सुमित शर्मा और जनक डडसेना को खिंचते हुये मैदान तरफ ले गये.
राजेंद्र, अमन साहू, कृष्णा नायक भी वहां गये, तब मनबोध यादव और उसके साथ आये उसके साथी लोग उत्तम ध्रुव, सुमित शर्मा, जनक डडसेना को हाथ, मुक्का से मारपीट कर रहे थे. मनबोध यादव एक धारदार चाकू से सुमित शर्मा को जान से मारने की नीयत से 7-8 बार सीना एवं पेट में हमला किया, सुमित शर्मा अपने आप को बचाने का बहुत प्रयास किया, तब मनबोध के साथी राहूल निर्मलकर, अभय यादव, विकास यादव, पप्पू पाण्डे, राजा चौधरी, राजिन्दर सिंह, नरेंद्र डोंगरे और रवि यादव सुमित शर्मा को पकड़ लिये और मनबोध अपने पास रखे चाकू से सीना तथा पीठ के दाहिने तरफ प्राणघातक हमला किया, जिससे सुमित शर्मा वहीं जमीन पर गिर गया और मनबोध और उसके साथ वहां से भाग गये. मनबोध यादव और उसके साथी द्वारा अपने हाथ में चाकू तथा हाथ मुक्का से सुमित शर्मा उत्तम ध्रुव और जनक डडसेना को मारपीट किये. सुमित शर्मा को पिथौरा हास्पीटल भर्ती कराये हैं और उत्तम ध्रुव के बायें आंख के ऊपर में तथा जनक डडसेना के नाक के पास चोंट लगा है.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी मनबोध यादव , राहूल निर्मलकर , अभय यादव , विकास यादव , पप्पू पाण्डे , राजा चौधरी , राजिन्दर सिंह , नरेंद्र डोंगरे , रवि यादव के खिलाफ 147-IPC, 148-IPC, 149-IPC, 307-IPC के तहत अपराध कायम किया है.