सांकरा : रामनवमी पर बड़े लोरम में निकली भव्य शोभायात्रा
रामनवमी के अवसर पर ग्राम बड़े लोरम में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा में कई समाज के लोग शामिल हुए.
श्री राम जन्मोत्सव के अवसर पर बड़े लोरम में गुरुवार को विशाल जुलूस निकाला गया. रामनवमी बड़े लोरम के ग्रामवासीयो द्वारा आयोजित किया गया था उक्त कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ों लोग डिजे व कीर्तन मंडली भी शामिल हुए इस दौरान लगातार नाचते हुए जय श्री राम के नारों से गांव गूंजता रहा.
ग्रामवासियों के द्वारा विभिन्न प्रकार के झाकी का भी आयोजन किया गया था , प्रभू श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण जी हनुमान जी एंव पूरे राम सेना का स्वागत कलश स्थापना दीप जलाकर पुष्पवर्षा कर के किया गया । उपयुक्त कार्यक्रम ग्रामवासियों द्वारा किया गया था।
अन्य सम्बंधित खबरें