पिथौरा के टेका में दिखे हाथियों को पहुँचाया जायेगा ओडिशा बॉर्डर
कल शहर के 3 किमी दूर आबादी क्षेत्र ग्राम टेका नेशनल हाइवे 53 में पहुच गया था. रिहायशी इलाकों में हाथी आने की खबर पर आसपास के ग्रामीण भयभीत हजारो की संख्या में लोग मौजूद रहे, प्रशासन की मौजूदगी में वन अमला हाथी को सड़क पार करवाकर जंगल की ओर खदेड़ने की कोशिश में शाम हो गयी और लगभग 6 बजे 2 बार हाइवे 1-1 घंटा रोकने के बाद राष्ट्रीय हाइवे से हाथियो को जंगल की ओर खदेड़ा गया. 1 नवजात मिला कर 3 हाथी पिछले कुछ समय से पिथौरा बया क्षेत्र में सक्रिय रूप से देखे जाते थे, हालांकि अबतक कोई जन धन हानि की खबर प्रसाशनिक रूप से उपलब्ध नही कराई गई है, कुछ कुछ स्थानों में फसल खाने की खबर है.
वन विभाग डिप्टी रेंजर शकील कुरैशी ने बताया की हाथियो का दल हर वर्ष उड़ीसा से गिरना क्षेत्र में आजाता है, इस बार रास्ता भटक कर शहरी क्षेत्र में आ गया था, विभाग के प्रयास से हाथियो को बुंदेली छिन्दौली होते हुए ओडिशा बॉर्डर क्रॉस कराया जाएगा. खबर लिखते तक हाथी कक्ष क्रमांक 230 ग्राम गिरना के जंगल मे चौकीदार एवम अन्य स्टाफ की निगरानी में है.