2 करोड़ के चर्चित घूसकांड मामले में थी जेल में बंद , निलंबित ... - CG Sandesh

2 करोड़ के चर्चित घूसकांड मामले में थी जेल में बंद , निलंबित ASP दिव्या मित्तल को मिली जमानत

 

राजस्थान के 2 करोड़ के चर्चित घूसकांड मामले में हाईकोर्ट से निलंबित एएसपी दिव्या मित्तल को जमानत मिल गई है। वो पिछले ढाई महीने यानी लगभग 100 दिनों से जेल में बंद थी। रिश्वत मामले में आरोप पत्र पेश होने के बाद दिव्या मित्तल को जमानत मिली है।

 


जानकारी कें अनुसार एसीबी ने 16 जनवरी को दिव्या मित्तल को गिरफ्तार किया था। प्रतिबंधित दवाओं के मामले की जांच में दो करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। इससे पहले दिव्या मित्तल की जमानत अर्जी पर सुनवाई करने से हाई कोर्ट ने इनकार कर दिया था।

दिव्या मित्तल को एसीबी ने 20 जनवरी को रिमांड के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा था। इस मामले में एडवोकेट ने बताया कि हाई कोर्ट के जस्टिस सीके सोनगरा की बेंच ने 1 लाख रुपए के मुचलके पर दिव्या मित्तल को जमानत दी है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें