प्रेमिका के परिजनो ने प्रेमी को पीटा फिर चेहरा एसिड से जलाया... - CG Sandesh

प्रेमिका के परिजनो ने प्रेमी को पीटा फिर चेहरा एसिड से जलाया, हालत गंभीर

बिहार। समस्तीपुर में एक युवक पर प्रेमिका के घर वालों ने एसिड डाल दिया। युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था जहां परिवार वालो ने उसे पकड़ लिया फिर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद भी उनका मन नहीं भरा तो युवक के चेहरे पर एसिड डाल दिया। जिससे उसका चेहरा बुरी तरह से झुलस गया औऱ उसकी आंखे भी जल गई। मामला जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र का है।

 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और युवक को रोसड़ा अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से युवक के परिजन उसे बेगूसराय ले गए। उसकी स्थिति देख डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान रोसड़ा के खैरा गांव निवासी अजबलाल महतो के बेटे संजीत कुमार (20) के रूप में की गई है। घायल युवक का बाइक गांव की ही एक लड़की के घर से बरामद किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 12 बजे के बाद की घटना हुई। संजीत रामनवमी के दिन बटहा गांव स्थित अपने ननिहाल आया था। रात में वह अपने दोस्तों के साथ गांव में रामनवमी के मेला देखने निकला था। परिजनों ने बताया कि मेले में संजीत को कुछ लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद अपने साथ घर ले गए और वहां बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद चेहरे पर एसिड डाल दिया, जिससे उसकी चेहरा झुलस गया और आंख को भी नुकसान पहुंचा। पुलिस के कहा कि गंभीर रूप से युवक घायल होने के कारण बयान दर्ज नहीं किया गया है। परिजन ने अब तक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। हालांकि अब तक के जांच में बात चला है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें