पिथौरा : डीजे में नाचने के दौरान हुई जमकर मारपीट
पिथौरा में राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में जुलुस रैली के दौरान डीजे में नाचने के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गयी. दोनों ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी है.
पुरानी बस्ती, पिथौरा निवासी अभय यादव ने पुलिस को बताया की 30 मार्च को राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में जुलुस रैली निकली थी. रैली में रात करीब 8 बजे खेल मैदान पिथौरा के पास रोड़ पर डीजे में वह अपनी बहनों और दोस्तों के साथ नाच रहा था. उनके साथ सेवैया कला का रहने वाला पोखराज दीवान एवं उसके अन्य दोस्त सुमित शर्मा, चंदन सेन, गौरव यादव भी नाच रहे थे.
पोखराज दीवान अभय की बहन लोगों के पास बार-बार आकर नाच रहा था. तब अभय ने पोखराज दीवान को मना किया तो वह और उसके अन्य तीन दोस्त सुमित शर्मा, चंदन सेन, गौरव यादव ने अभय को मां बहन की गंदी-गंदी गाली देकर हाथ मुक्का से मारपीट किये एवं जान से मारने की धमकी भी दी.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.