पिथौरा : पत्नी और बेटी के साथ कुकर के ढक्कन से की मारपीट, FIR दर्ज
पिथौरा थाने में एक व्यक्ति के खिलाफ पत्नी और बेटी के साथ गाली गलौज कर कुकर के ढक्कन से मारपीट करने के मामले में केस दर्ज किया गया है.
सुनीता गर्ग ने पुलिस को बताया की 30 मार्च की रात करीब 10:30 बजे उसका पति सतीश गर्ग शराब के नशे में सुनीता और उसकी बेटी के साथ अश्लील गाली गलौज करते हुए पास में रखे कुकर के ढक्कन से मारपीट की.
शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी सतीश के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC के तहत अपराध कायम किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें