पिथौरा : घर को कब्जा करने और अपमानित करने की नियत से दिवाल को तोड़कर फेंका सामान, 4 के खिलाफ केस दर्ज
पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम मेमरा निवासी प्रभासिनी कुमार ने चार लोगों के खिलाफ मकान में कब्जा करने की नीयत से तथा अपमानित भयभीत करने की नीयत से दिवाल तोडकर खपरेल सीट को निकालकर सामान को बाहर फेंकने का आरोप लगाया है. प्रभासिनी ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी है.
प्रभासिनी ने पुलिस को बताया की वह डिपापारा (बिमलपुर) के श्रीमती राजिम केतवास के दो कमरे के मकान में पिछले 15 वर्षों से किराये पर परिवार के साथ रह रही थी. राजिम केतवास ने 03 लाख 20 हजार रूपये की मांग की तो प्रभासिनी ने 70 हजार रूपये तीन वर्ष पहले दिया था तथा बाकी को देने जातें हैं तो और ज्यादा पैसे की मांग करती है तथा मकान तोडने के लिये धमकाती है.
31 मार्च को सुबह करीब 11 बजे प्रभासिनी महूआ बिनने गयी थी, घर में उसकी लड़की महिमा थी तभी श्रीमती राजिम केतवास, देवेंद्र, अर्नेस्ट गार्डिया, दुलीचन भोई आकर उसकी लड़की को घर खाली करों नहीं तो तोड़ देंगे कहते हुये मजदूरों के माध्यम से सीट और खपरा निकालकर दिवाल को गिरा दिये तथा घरेलू सामान को बाहर फेंक दिये.
प्रभासिनी ने शिकायत में बताया की आरोपीगणों ने एक राय होकर जमीन मकान में कब्जा करने की नीयत से तथा अपमानित भयभीत करने की नीयत से दिवाल तोडकर खपरेल सीट को निकालकर सामान को बाहर फेंक दिये.