5 अप्रैल से रहेगा मौसम साफ , 15 जिलों में बारिश और ओलावृष्ट... - CG Sandesh

5 अप्रैल से रहेगा मौसम साफ , 15 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

Punjab Weather : मौसम विभाग ने सोमवार को पंजाब के 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. ये सभी मालवा क्षेत्र के जिले हैं। जहां 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इसके साथ ही बारिश और ओले भी गिरेंगे। राज्य के बाकी हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के पूर्वानुमान ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खराब मौसम से गेहूं की फसल को पहले ही काफी नुकसान हो चुका है।

ऑरेंज अलर्ट जिलों में फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मनसा, संगरूर, मलेरकोटला, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली शामिल हैं। 4 अप्रैल को कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है और 5 अप्रैल से मौसम साफ हो जाएगा।


रविवार को प्रदेश में मौसम साफ रहा। दिन में धूप निकलने से किसानों ने राहत की सांस ली है। अधिकतम तापमान में भी 1.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, यह सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जो सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम है। पंजाब के फरीदकोट में सबसे ज्यादा तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रविवार सुबह 8.30 बजे तक प्रदेश में सबसे ज्यादा 14.5 मिमी बारिश होशियारपुर में दर्ज की गई। रोपड़ में 6.5 मिमी, पटियाला में 3.1, चंडीगढ़ में 6.2, अमृतसर में 2.8 और लुधियाना में 7.8 मिमी, जालंधर में 7.5 मिमी बारिश हुई है. पंजाब में गुरदासपुर सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें