पिथौरा : पैसों की लालच में बेटों ने की पिता की हत्या
पिथौरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में बेटो ने रूपये की लालच मे अपने पिता के साथ मारपीट की और बेहोश होने पर प्लास्टिक रस्सी से गला घोट कर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
पुरुषोत्तम यादव पिता मंगलु यादव उम्र 26 वर्ष निवासी कोडिया पारा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसके पिता मोनू यादव पिता मोहन यादव उम्र 70 वर्ष निवासी कोरिया पारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिए हैं. प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पिथौरा में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया. घटना के संपूर्ण हालात से पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेंद्र सिंह को अवगत कराया गया. उनके द्वारा सुक्ष्मता से जांच करने का निर्देश दिया गया, जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महासमुंद आकाश राव गिरिपुंजे के नेतृत्व में एवं एसडीओपी पिथौरा प्रेम साहू के कुशल मार्गदर्शन में थाना पिथौरा के निरीक्षक एवं थाना स्टाफ द्वारा सुक्ष्मता से सभी बिंदुओं पर जांच की गई एवं जांच के दौरान घटनास्थल निरीक्षण मृतक के शव पंचनामा पर पाया गया कि मृतक के सिर, कान, नाक, गला में कई जगह चोट के निशान है.
आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ करने पर एवं मृतक के शव के पीएम रिपोर्ट पर मृतक की मृत्यु गला घोट कर हत्या करने से होना पाया गया, जिस पर संदेही पुरुषोत्तम यादव पिता मंगलु यादव उम्र 26 वर्ष व उसके बड़े भाई जगदीश यादव उम्र 35 वर्ष से पूछताछ किया गया तो बताएं कि कुछ दिनों पूर्व उनके पिताजी अपना खेत 26लाख रूपये में बेचे हैं और दोनों भाइयों कुछ भी नहीं दिए. जिसके कारण घर में आपसी वाद-विवाद चल रहा था.
31 मार्च को मृतक मंगलु यादव ने अपनी पत्नी सुशीला यादव से मारपीट की और पुरुषोत्तम यादव की पत्नी एवं उसकी भाभी रुकमणी यादव से भी गाली-गलौज की थी. इसी कारण जगदीश एवं पुरुषोत्तम यादव ने 1 अप्रैल की रात मृतक मंगलू यादव को हाथ मुक्का लात एवं डण्डा से मारपीट कर उसके बेहोश होने पर प्लास्टिक रस्सी से उसका गला घोट कर हत्या कर दिए.
आरोपीगणों के विरुद्ध अप. क्रमांक 81/23 धारा 302 201 भादवी का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के मेमोरेंडम की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा एवं प्लास्टिक रस्सी जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.
इस कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरिपुंजे के कुशल मार्गदर्शन में एसडीओपी पिथौरा के सहयोग से निरीक्षक शिवानंद तिवारी थाना प्रभारी पिथौरा, एएसआई लक्ष्मण साहू, प्रधान आरक्षक मुकेश साहू, वृंदावन भाई आरक्षक शैलेश ठाकुर, ठाकुर राम पटेल मिहिर बीसी योगेश ध्रुव की सराहनीय भूमिका रही ।