बाबा विसासहे कुल कोलता समाज आंचलिक सभा पिथौरा का निर्वाचन संपन्न
2 अप्रैल को चुनाव आयोग बाबा विसासहे कुल कोलता समाज के अधिसूचना अनुसार आंचलिक सभा पिथौरा का निर्वाचन निर्विरोध रूप से संपन्न हुआ निर्वाचन कार्य प्रारंभ करने के पूर्व अधिष्ठात्री देवी श्री श्री श्री रणेश्वर रामचंडी देवी की पूजा अर्चना हेमंत प्रधान रामपुर द्वारा किया गया तत्पश्चात उद्बोधन क्या गया एवं निर्वाचन अधिकारियों द्वारा नियमावली पढ़ा गया और निर्वाचन प्रक्रिया को आगे बढ़ गया जिसमें निर्वाचन अधिकारी यज्ञ प्रधान द्वारा एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी अंतर्यामी प्रधान पिथौरा संपन्न करवाया तथा सदानंद भोई गिरना अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचित हुए, उपाध्यक्ष गजेंद्र प्रधान बड़े लोरम, सचिव नरोत्तम साहू गबोध, सहसचिव लक्ष्मी नारायण भोई बड़े टेमरी, कोषाध्यक्ष योगेश कुमार बढ़ाई मोहगांव एवं कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुरेश भोई, परसवानी व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुरेंद्र साहू किशनपुर, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सच्चिदानंद बारीक,सावित्रीपुर एवं महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष गीतांजलि प्रधान सांकरा का निष्पक्ष एवं निर्विरोध निर्वाचित एवं मनोनीत हुए।
इस निर्वाचन प्रक्रिया में हरिचरण प्रधान वर्तमान कुल कार्यकारी अध्यक्ष संभाग रायपुर, तिलोत्तमा प्रधान फुल कार्यकारी उपाध्यक्ष संभाग रायपुर, अतुल प्रधान कुल कार्यकारी कोषाध्यक्ष संभाग रायपुर एवं कार्यकारिणी सदस्य मथामणि बढ़ाई, विनोद साहू एवं आंचलिक सभा पिथौरा के समस्त सभा के सभापति एवं अन्य पदाधिकारी एवं विजय बारीक, रूपानन्द बारीक, सुधीर प्रधान, प्रवीण प्रधान, मोहन लाल साहू, नितिन साहू, राजेश साहू, धीरेंद्र, शशांक, रूपानंद प्रधान एवं समस्त नव निर्वाचित पदाधिकारी एवं पूर्व पदाधिकारी उपस्थित रहे।