हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस का निधन, 63 वर्ष की उम्र में ली... - CG Sandesh

हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस का निधन, 63 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

केरल । हाईकोर्ट (High Court) के पूर्व चीफ जस्टिस थोट्टाथिल बी राधाकृष्णन (T. B. Radhakrishnan ) का सोमवार को सुबह कोच्चि के एक निजी अस्पताल में 63 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वह केरल, छत्तीसगढ़, आंध्र, तेलंगाना और कलकत्ता हाई कोर्ट (High Court) के चीफ जस्टिस रह चुके थेष इसके साथ ही वह केरल लीगल सर्विस अथॉरिटी के कार्यकारी अध्यक्ष भी थे।


राधाकृष्णन ने 12 साल तक केरल हाई कोर्ट (High Court) के न्यायाधीश के रूप में काम किया और दो बार कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश (Acting Chief Justice) रहे। साल 1983 में वह एक वकील के रूप में नामांकित हुए थे। जस्टिस राधाकृष्णन ने कानून की तीन अलग-अलग शाखाओं अर्थात् नागरिक, संवैधानिक और प्रशासनिक कानूनों में अभ्यास किया था।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें