कोरोना से छत्तीसगढ़ में फिर एक मौत, इस जिले के मरीज ने तोड़ा... - CG Sandesh

कोरोना से छत्तीसगढ़ में फिर एक मौत, इस जिले के मरीज ने तोड़ा दम

बिलासपुर। छत्तीसगड़ में कोरोना से फिर एक मरीज की मौत हो गई है। पंद्रह दिन के भीतर ये दूसरी मौत है। इससे पहले महिला की मौत हो चुकी है। जिस संक्रमित की मौत हुई है, वह ग्रामीण इलाके से है।



रतनपुर क्षेत्र के ग्राम पोड़ी में रहने वाले 45 वर्षीय पुरुष को पिछले कुछ दिनों से हाथ पैर में दर्द की शिकायत थी, जिसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए शहर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि वो सिकलसेल पीड़ित था। यहां उसकी कोरोना जांच कराई गई, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। प्राइवेट अस्पताल में कोरोना मरीज का गाइडलाइन के अनुसार इलाज चल रहा था। रविवार देर रात उसकी मौत हो गई।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें