डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत लिया ... - CG Sandesh

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत लिया गया व्यवस्थाओं का जायजा

पिथौरा| डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत आज पिथोरा ब्लाक के समीपस्थ ग्राम राजा सवैया खुर्द के प्राथमिक शाला में नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती दिलीप कौर जीती खनूजा द्वारा बच्चों से शिक्षा सम्बंधित जानकारी ली

 

स्कूल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए बच्चों से बातचीत की और उनके शैक्षणिक स्तर, हिन्दी, अंग्रेजी, गणित तथा सामान्य ज्ञान आदि के स्तर का आकलन किया।

बच्चों से कहा कि वे पौष्टिक भोजन लें तथा अपने माता-पिता से कहें कि उन्हें रोज एक गिलास दुध भी पिलाएं। इससे वे शरीरिक रूप से मजबूत बनने के साथ-साथ पढ़ाई- लिखाई में भी तेज बनेंगे

मध्यान्ह भोजन के बारे में बच्चों ने कहा कि उन्हें भरपूर भोजन मिलता है और उन्हें यह भोजन अच्छा लगता है। उन्होंने बताया कि शनिवार को खीर-पूडी भी मिलती है

 

बच्चों ने नगर पंचायत उपाध्यक्ष के साथ सामूहिक फोटो भी खिचवाएं।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें