किराए के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो लोग किए... - CG Sandesh

किराए के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो लोग किए गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को देह व्यापार के एक रैकेट का भंडाफोड़ कर इसमें शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कहा कि यह रैकेट श्रीनगर के बाग-ए-मेहताब इलाके में एक किराए के घर से संचालित किया जा रहा था और एक विशेष जानकारी के आधार पर इसका भंडाफोड़ किया गया। मकान का मालिक चनापोरा निवासी अल्ताफ हुसैन अफाकी है। इस मामले में चार महिलाओं सहित नौ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।



चनपोरा थाना पुलिस ने आज इस मकान पर छापेमारी की और रैकेट चलाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों की पहचान पंपोर के इरशाद अहमद भट और करीमाबाद पुलवामा के मोहम्मद शफी हजाम के रूप में हुई। पुलिस के एक बयान में कहा गया है मौके पर चार महिलाओं और दो ग्राहकों , सभी श्रीनगर के स्थानीय निवासी को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। पुलिस थाना चनापोरा में अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि मकान मालिक ने मकान किराए पर देने से पहले किरायेदार का सत्यापन नहीं किया था, इसलिए उसके खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें