मध्यरात्रि बीच शहर से ट्रक चोरी 36 घंटे बाद भी सुराग नही
पिथौरा नगर में हालात बेकाबू हो गए है कार्यवाही के अभाव में नगर के मध्य रिहायशी इलाके से ट्रक चोरी हो गई, जिसका दूसरे दिन भी कोई सुराग नही मिला, प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 1-2 बजे पानी टंकी के सामने खड़ी ट्रक चोरी हो गयी, सुबह जब ट्रक मालिक त्रिलोक सिंह ने ट्रक नही दिखने से तत्काल थाने में सूचना दी, किन्तु घटना के दूसरे दिन भी कोई सुराग नही मिलने से नगर के नागरिकों में भारी रोष व्याप्त है,वही पुलिस द्वारा रात्रि गश्त भी संदेह के दायरे में है.
प्रशासन का सुस्त रवैया
नगर में बिगड़ते हालात के दुष्परिणाम स्वतः आ रहे है, कई बार अवैध शिकायतो के बाद भी प्रशासन द्वारा गंभीरता से न लेना सोचने पर विवश करता है,
नागरिकों में रोष
ट्रक चोरी की घटना से नागरिकों में रोष व्याप्त है,स्थानीय ट्रक मालिक व व्यपारी शून्य कार्यवाही को लेकर स्थानीय प्रशासन से नाराज है.
