सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के स्मारक को किया ध्वस्त, बिजली के ... - CG Sandesh

सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के स्मारक को किया ध्वस्त, बिजली के वायर एवं पटाखे सहित अन्य सामग्री बरामद…

नारायणपुर। नक्सल प्रभावित क्षेत्र से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है जहां सुरक्षा बलों के जवानों द्वारा नक्सल स्मारक नष्ट किया गया। मलसकट्टा थाना धनोरा क्षेत्रान्तर्गत का मामला।

मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह ग्राम मलसकट्टा में नक्सलियों द्वारा लकड़ी का स्मारक बनाया गया था। जिसे सुरक्षा बलों ने ध्वस्त कर दिया है। नक्सल विरोधी अभियान में शामिल डी.आर.जी एवं छ.स.बल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है। यह पूरा मामला नारायणपुर मलसकट्टा थाना धनोरा क्षेत्रान्तर्गत

 


बिजली के वायर एवं फटाखे आदि सामग्री बरामद किया गया है और साथ स्मारक को जलाकर ध्वस्त किया गया। जिला नारायणपुर से डी.आर.जी. एवं छ.स.बल की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान हेतु धनोरा-ओरछा एवं आसपास के क्षेत्रों की ओर रवाना हुई थी। सुरक्षा बल द्वारा क्षेत्र में सर्चिंग गस्त के दौरान ग्राम भटबेड़ा में सुरक्षा बल एवं आम जनता को नुकसान की नीयत से रखे बिजली के वायर, फटाखे, आदि सामग्री बरामद किया गया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें