पत्नी की आत्महत्या के बाद एसआई ने खुद को मारी गोली, हुई मौत - CG Sandesh

पत्नी की आत्महत्या के बाद एसआई ने खुद को मारी गोली, हुई मौत

हैदराबाद। तेलंगाना के जनगांव शहर में एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर ने गुरुवार को पत्नी की आत्महत्या के कुछ ही घंटों बाद खुद को गोली मारकर जान दे दी।श्रीनिवास (55) ने अपने घर पर सर्विस रिवॉल्वर से उस समय खुद को गोली मार ली जब पुलिस के कुछ अधिकारी उसकी पत्नी स्वरूपा (50) की आत्महत्या के बाद उसे सांत्वना देने आए थे।


पुलिस ने बताया कि स्वरूपा ने गुरुवार सुबह दुपट्टे का फंदा बनाकर बाथरूम में फांसी लगा ली थी। जब श्रीनिवास सोकर उठा और बाथरूम गया तो वहां उसे फंदे से झूलता पाया। घटना की सूचना पाकर परिवार के सदस्य और मित्र उनके घर पहुंचेसहायक पुलिस आयुक्त देवेंद्र रेड्डी, सर्किल इंस्पेक्टर नागाबाबू और अन्य अधिकारी भी एसआई के घर पहुंचे। सभी उसके साथ बेडरूम में बैठे हुए थे। इसी बीच श्रीनिवास उठकर वॉशरूम गया। चंद मिनट बाद अधिकारियों को गोली चलने की आवाज सुनाई दी। वे भागकर वॉशरूम की तरफ गए जहां एसआई मृत पड़ा था।दंपती की आत्महत्या का कारण अभी ज्ञात नहीं है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें