चरम सीमा को लांघती पिथौरा पुलिस की गुंडागर्दी - CG Sandesh

चरम सीमा को लांघती पिथौरा पुलिस की गुंडागर्दी

लगता है सत्ता बदलाव की पुष्ट खबर पिथौरा महकमे को मिल चुकी है, पिथौरा पुलिस की कल की कार्यवाही को देखने से यही लगता है, कल सुबह 11 बजे कुछ बजरंग दल समेत हिन्दू दलों को खबर मिली कि एक विशेष वर्ग में पूजा अन्य लोभ के माध्यम से धर्मपरिवर्तन का खुला खेल खेला जा रहा है, बजरंग दल समेत विश्व हिंदू परिषद ने थाना में मामला दर्ज कराना चाहा किन्तु वाहा मौजूद अधिकारी ने उल्टा बजरंग दल विश्व हिंदू पारिषद के लोगो के साथ बत्तमीजी करते हुए दुर्व्यवहार किया जाने लगा.

एक अन्य स्टाफ ने डंडा निकालते हुए गालीगलौच करते हुए गेट बंद करके मारने की बात भी कही, बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के लोगो ने तत्काल सत्तापक्ष के प्रदेश संगठन अधिकारी से भी की गई शिकायत उच्चाधिकारियो को फोन पर सूचना दी, जिसके बाद सत्ताधारी संगठन के कद्दावर मंत्री से भी शिकायत की गई, जिले की एक मंत्री ने तो ये तक कह डाला की प्रभारी की शिकायतें आती रहती है.

गौरतलब है कि जबसे सुश्री लितेश सिंघ ने पदमुक्त होकर प्रभारी द्वारा चार्ज लिया गया है नगर में अवैध कारोबार जमकर फलने फूलने लगा है, कहा जाता है कि कुछ लोगो पर झूठे मामले भी दर्ज किए जा चुके है.

अशांत माहौल.

इससे पूर्व एक होटल मैनेजर के साथ मारपीट की खबरे आयी थी , जिसे शासकीय वाहन में महासमुन्द ले जाकर स्टेटमेंट लिया गया.

देह व्यपार पर लगाम नही

खबर है कि नगर में दिन दहाड़े दलालो के माध्यम से देह व्यपार के लिये कॉलगर्ल बुलाई जाती है जिसपर कार्यवाही शून्य.

संवेदनशील पिथौरा विरोधात्मक रवैय्या

साम्प्रदायिक मामलों में नगर का माहौल जल्द खराब होता है,जिलाधिकारियो को तत्काल मामला संज्ञान में लेते हुए आवश्यक कार्यवाही की जानी चाहिये.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें