पिथौरा : कार सवार दो लोगों ने बस ड्राईवर से की मारपीट
पिथौरा के बार चौक के पास कार सवार दो लोगों ने बस ड्राईवर से मारपीट की. बस ड्राईवर की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
बस ड्राईवर ने अपनी शिकायत में बताया है की 6 अप्रैल को सुबह करीब 07:40 बजे सांई बस क्रमांक CG 04 E 2147 को रायपुर से चलाकर सरायपाली जा रहा था. सोनासिल्ली मोड़ के पास पहुंचा था. उसी वक्त पीछे से आ रही कार चालक द्वारा बस ड्राईवर हाकिम को चिल्लाकर कार को आगे निकालकर भाग गया.
बस पिथौरा बार चौक के पास करीब 10:30 बजे पहुंचा तो कार चालक पिथौरा निवासी कीर्ति वर्मा, कीर्तन वर्मा द्वारा बस ड्राईवर को गाली गलौज करते हुए हाथ थप्पड से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगे. मारपीट से बस ड्राईवर को चोट लगा है.
बस ड्राईवर ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी है. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.