बारिश के चलते राज्यमार्ग सड़क किनारा कटा - CG Sandesh

बारिश के चलते राज्यमार्ग सड़क किनारा कटा

प्रमुख राज्यमार्ग पिथौरा से गरियाबंद सड़क लगातार हो रही बारिश से किनारा कट जाने से दुर्घटना का भय बना हुआ है, एक किनारे नाली नही होने के चलते सड़क पर पानी का बहाव होता है जिससे वह की मट्टी बह गई है और करीब 3 फुट तक का गड्ढा हो गया है, दूर से ही राहगीर को गड्ढे नही दिखाई देते इस वजह से रात्रि में होने वाली दुर्घटनाओ की आशंका बढ़ गयी है. 

गौरतलब है कि वार्ड क्रमांक 12 बागबाहरा मुख्य सड़क पानी के बहाव के चलते लंबी दूरी तक 3 फिट तक कट गई है,संबंधित विभागीय अधिकारियो की उपेक्षा के चलते सड़क में हादसे को न्योता दे रहा है, पिछले दिनों हुई नगर में बारिश के चलते कई स्थानो पर सड़क किनारा कट कर बड़े गड्ढो में तब्दील हो गई है ये गड्ढा ओर भी बड़ा हो गया है जिससे कि दुकानदार को राहगीरों को सड़क पर करने में परेशानी हो रही है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें