ग्राम ठाकुरदिया कला के मिडिल स्कूल प्रांगण में  खंड स्तरीय श... - CG Sandesh

ग्राम ठाकुरदिया कला के मिडिल स्कूल प्रांगण में खंड स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

पिथौरा - ग्राम ठाकुरदिया कला के मिडिल स्कूल प्रांगण में समाज सेवा व सांस्कृतिक विकास समिति के तत्वाधान में शिक्षक दिवस के अवसर पर खंड स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक चुन्नीलाल साहू ,पत्रकार संघ के अध्यक्ष मनोहर साहू ,पत्रकार सन्तोष गुप्ता ,सर्व आदिवासी समाज के ब्लाक अध्यक्ष मनराखन ठाकुर, प्यारेलाल नायक ,सरपंच श्रीमती कुंती चौहान,प्रधान पाठक छबिराम पटेल, विजय कुमार अनंत व बड़ी संख्या में ग्रामवासी , शिक्षा समिति सदस्य गण ,शिक्षक व स्कूली बच्चे उपस्थित रहे । मुख्य अतिथि विधायक चुन्नीलाल साहू एवं विशिष्ट अतिथियों ने देश के महान दार्शनिक व शिक्षाविद् डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र की पूजा -अर्चना व श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें याद किया गया । इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक श्री साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन देश के महान दार्शनिक व शिक्षाविद् थे।

उनके जीवन से प्रेरणा लेने व उनके आदर्शों को अपनाकर देश के विकास में सहभागिता निभाएं। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा हर लोगों की जरूरत है।शिक्षा के बिना समाज विकास सम्भव नहीं है। शिक्षा के प्रचार - प्रसार में शिक्षकों की अहम भूमिका होती है ।क्योंकि वे राष्ट्र के निर्माता होते हैं ।वे अपने दायित्व को समझें। उनके द्वारा बच्चों को दी गई शिक्षा से श्रेष्ठ नागरिकों का निर्माण सम्भव है ।समाज में आज जो सामाजिक मूल्यों मे गिरावट हो रहा है उसके प्रति चिंता करने की जरूरत है।शिक्षा दान अनमोल दान होता है।उन्होंने सम्मानित सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।


इस गरिमामय समारोह में अपने -अपने स्कूलों में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 शिक्षकों को विधायक श्री चुन्नीलाल साहू के हाथों शाल,श्रीफल व प्रशस्ति- पत्र प्रदान कर सम्मानित व पुरस्कृत किया गया ।इन शिक्षकों में तीन सेवानिवृत्त शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया ।जिनके नाम इस प्रकार हैं - नारायण सिंह दीवान सेवानिवृत्त प्रधानपाठक ठाकुरदिया कला, विद्याधर चौहान सेवानिवृत्त व्याख्याता ठाकुरदिया कला,लक्ष्मण सिंह दीवान व्याख्याता घोंच, श्रीमती सविता डे व्याख्याता हायर सेकेंडरी स्कूल कौहाकुड़ा, कुलदीप कुमार साहू व्याख्याता हाई सेकेंडरी स्कूल बढ़ाईपाली,माधव कुमार प्रधान पाठक मिडिल स्कूल अट्ठारहगुड़ी , देवी सिंह ठाकुर प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला मोहन्दा , श्रीमती गौरी पटेल शिक्षिका मिडिल स्कूल मोहन्दा, नेतराम पटेल सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला अर्जुनी , रामकिशन साहू सहायक शिक्षक कोदोपाली, कमल किशोर कुर्रे शिक्षक मिडिल स्कूल छिबर्रा , पोषराम ध्रुव सहायक शिक्षक ध्रुलामीडीह , श्रीमती किरण ठाकुर सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला ठाकुरिया कला को पुरस्कृत व सम्मानित किया गया।सम्मान पाकर सभी शिक्षक गदगद हो गए। इन सभी शिक्षकों को अतिथियों एवं ग्रामवासियों के द्वारा बधाई व शुभकामनाएं दी गई ।

कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में समिति संयोजक व प्रधान पाठक छबिराम पटेल , सहसंयोजक विजय कुमार अनंत , शिक्षक मोहित राम पटेल ,रोहिणी सिन्हा ,शाला प्रबन्धन शिक्षा समिति अध्यक्ष मेलाराम ठाकुर , पूर्व सरपंच भानुराम ठाकुर ,देवनाथ दीवान ,कांशीराम दीवान, रमेश दीवान , सरपंच कुंती चौहान ,मयाराम दीवान ,अनुप ध्रुव , सचिव पार्वती दीवान, तिलकराम ,कलश चौहान,पीतांबर सहित सभी ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा ।कार्यक्रम का संचालन संतोष गुप्ता ने किया तथा आभार प्रदर्शन प्रधान पाठक छबिराम पटेल द्वारा किया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें