राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुखोई-30 फाइटर जेट में भरी उड़ा... - CG Sandesh

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुखोई-30 फाइटर जेट में भरी उड़ान, देखें प्रेसिडेंट का पायलट अवतार

असम। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने असम के तेजपुर वायु सेना स्टेशन में शनिवार को सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान में एक ऐतिहासिक उड़ान भरी। राष्ट्रपति मुर्मू इस तरह की उड़ान भरने वाली तीसरी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। इससे पहले प्रतिभा देवी पाटिल ने ऐतिहासक उड़ान भरी थी।

राष्ट्रपति मुर्मू अपनी पारंपरिक पोशाक साड़ी की जगह एयरफोर्स पायलट की पोशाक पहने नजर आईं। उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद राष्ट्रपति मुर्मू के सुखोई विमान ने तेजपुर स्टेशन पर सुरक्षित लैंडिंग की। इसके साथ ही द्रौपदी मुर्मू ऐसा करने वाली भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति बन गई हैं। उनके पहले पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल सुखोई में उड़ान भर चुकी हैं। उन्होंने 2009 में पुणे वायु सेना बेस से सुखोई फाइटर जेट में उड़ान भरी थी।


तीन दिवसीय दौरे पर असम में हैं राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिन के असम दौरे पर हैं। महामहिम 6 अप्रैल को असम पहुंची थीं। पहले दिन उन्होंने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का उद्घाटन किया। इसके बाद 7 अप्रैल को राष्ट्रपति ने माउंट कंचनजंगा अभियान-2023 को हरी झंडी दिखाई। शुक्रवार को दो दिवसीय गज महोत्सव का उद्घाटन किया और उसके बाद गुवाहाटी उच्च न्यायालय के 75 साल पूरे होने पर आयोजित जश्न में शामिल हुईं। शनिवार को गुवाहाटी से राष्ट्रपति तेजपुर स्थित एयर फोर्स स्टेशन पहुंची। यहां पर एयर मार्शल एसपी धारकर ने सुप्रीम कमांडर का स्वागत किया।

 



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें