गाड़ी की डिक्की से लाखों रूपये पार , उठाईगिरी का शिकार हुआ SE... - CG Sandesh

गाड़ी की डिक्की से लाखों रूपये पार , उठाईगिरी का शिकार हुआ SECL के रिटायर्ड कर्मचारी

पेंड्रा गौरेला मारवाही : जिले से बड़ी चोरी की घटना सामने आयी है। यहां पेंड्रा में बेखौफ बदमाशों ने रिटायर्ड SECL कर्मचारी अपने गाड़ी के डिक्की में रखें 1 लाख रुपयों की चोरी हो गई। ये पुरा मामला मारवाही थाना इलाके के आमाडाड SBI बैंक के बहार का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक उठाईगिरी का ये मामला थाने की कुछ ही दूरी पर हुआ है।



बता दें कि देवरीडाड सड़क टोला निवासी SECLके रिटायर्ड कर्मचारी बिरसाय अपने बेटे के शादी के लिये रकम लेने बेटे के साथ एसबीआई बैंक पहुँचा था। जहाँ से रुपये निकलने के बाद बैंक से बहार आया और 1 लाख रुपये को बाइक के डिक्की में रखकर लॉक कर दिया। जिसके बाद पास बुक में एंट्री करवाने बैंक के अंदर चला गया। जहाँ वापस आकर देखा तो डिक्की का लॉक टूटा हुआ था। और उसमें रखे रुपये भी गायब थे। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाया। पुलिस मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरु कर दी है। वहीं उठाईगिरी करने वाले अज्ञात लोगों की तलाश पुलिस जुट गई है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें