डॉ.भीमराव आंबेडकर की 132वी जयंती 14 अप्रैल को धूमधाम से मनाय... - CG Sandesh

डॉ.भीमराव आंबेडकर की 132वी जयंती 14 अप्रैल को धूमधाम से मनायी जाएगी

गरियाबंद, नगर में भीमराव अम्बेडकर जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर सभी अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी अंतर्गत समाज प्रमुखो की बैठक लोकनिर्माण विश्राम गृह में संपन्न हुई, इस बैठक में 14 अप्रेल को मनाये जाने वाले कार्यक्रम में सभी एस टी एस सी,ओ बी सी, जनरल सहित सभी समाजिक वर्गो को साथ लेकर चलते हुए भव्यतम कार्यक्रम किये जाने की सहमति बनी, समाज के हर घर से लोगो को आकर एक जुट होकर इसमें शामिल होनें का निर्णय लिया गया वंही सभी पंचायतो से भी लोग वाहनों में जिला मुख्यालय में पहुंचेगे।

 

 


नगर के बस स्टैंड में कार्यक्रम का आयोजन किया जाना हैं, साथ ही सभी यंहा से रैली के रूप में महाविद्यालय स्थित बाबा साहेब की आदम कद प्रतिमा के समक्ष पहुंचकर उनको याद करते हुए उनके मिशन को आगे ले जाने की शपथ ली जाएगी साथ ही स्नेह भोज का आयोजन किया जायेगा.इस अवसर पर जिले के एस टी, एस सी, ओ बी सी वर्ग के एक एक मेघावी छात्रों को सविधान भेट की जाएगी।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें