हाथियों के चलते दहशत के साये में ग्रामवासी - CG Sandesh
फाइल फ़ोटो

हाथियों के चलते दहशत के साये में ग्रामवासी

पिथौरा वनपरिक्षेत्र के अंतर्गत दो स्थानो में भिन्न भिन्न हाथी झुंड आने से दहशत, समीपस्त इलाको में हाथी की धमक से ग्रामवासी सहमे हुए है. प्राप्त जानकारी के अनुसार दो अलग अलग इलाको में 2 दो हाथियो का तीन सदस्यीय झुंड डेरा डाले हुआ है, जिससे ग्रामवासियो में असुरक्षा का भाव स्पष्ट नजर आने लगा है, ग्राम वासी अपने घरों में दुबके हुय है, कुछ शरारती तत्व हाथियो के इर्द गिर्द घूम रहे है उन्हें क्षेड़ रहे है डराने की कोशिश कर रहे है.

गजगाधिनी बांध में हाथी

पिथौरा नगर से लगभग 10 km गजगाधिनी बांध में हाथियो का डेरा है, जो गिरना के जंगलों से आते जाते दिख रहे है।

दंतैल हाथी ने दौड़ाया

मिली जानकारी के अनुसार कल ग्राम सलडीही में ग्रामीणों को दंतैल हाथियो ने कुछ दूर दौड़ाया, ग्रामवासी जान बचा कर भागे किन्तु विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नही था,

 

ग्रामवासी सतर्क

विभाग के अनुसार जिन जिन इलाकों में हाथियो का डेरा है वहा ग्रामवासी सतर्क है अनहोनी की आशंका के चलते विभाग भी मुस्तैद है तथा पल पल हाथियो की मूवमेंट पर नजर बनाए हुए है।

 

लाखो खर्च फिर भी कोई असर नही

उल्लेखनीय है कि जिले में सबसे ज्यादा हिंसक हाथियो का प्रभाव है जिसे खदेड़ने में लाखों खर्च हो चुके है किंतु कोई फर्क नही पड़ा है, अलर्ट ग्राम गिरना अरंड मोहन्दा बुंदेली, समेत सलडीही परसवानी, चिरको समेत आस पास के ग्रामो में हाईअलर्ट किया गया है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें